स्वरोजगार हेतु युवाओं को लोन देने का मोदी सरकार का उत्तराखंड सरकार का दावा हवाई साबित हो रहा है ..ललित आर्य
स्थान -सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्टर-दीपक भारद्वाज
सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों के खत्म हो चुके रोजगार पर मीडिया एवं शासनादेशों के माध्यम से यह ऐलान किया था कि प्रशिक्षित एवं बाहर से आए युवाओं को बैंकों द्वारा बिना गारंटी के ऋण दिया जाएगा जिससे 22 लाख करोड़ का ऐलान किया गया था बाजार को रफ्तार देने के लिए यह योजना को बहुत प्रचारित किया गया था पर वर्तमान में बेरोजगार युवा बैंकों के चक्कर काटते काटते परेशान हैं और बैंक द्वारा सही सूचना नहीं दी जा रही और युवाओं को तड़का जा रहा है जिससे बेरोजगार युवाओं में बहुत रोष व्याप्त है राज्य सरकारें भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही कई बेरोजगार युवाओं ने फोन द्वारा मुझसे संपर्क कर यह शिकायत की है की फाइल तैयार करवा दी गई है पैसा भी स्टांप खरीदने में में खर्चा करवा दिया गयापर लगातार बड़ी सिफारिशों पर ही लोन दिया जा रहा है गरीब युवाओं जिनकी पहुंच नहीं है उनके साथ सरकार अन्याय कर रही है सरकार ने युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान देना चाहिए सामाजिक कार्यकर्ता वह कांग्रेसी नेता ललित आर्य ने इस बारे में जानकारी दी है तथा युवाओं के साथ हो रहे अन्याय पर सरकार को आड़े हाथों लिया है और बताया है कि अगर सरकार ने तत्काल बैंकों को एडवाइजरी जारी नहीं की तो बेरोजगार युवाओं के साथ आंदोलन किया जाएगा ललित आर्य ने बताया की कोविड-19 महामारी की आड़ पर सरकार ने सबके रोजगार धंधे चौपट कर दिए हैं आप बेरोजगार और गरीब युवाओं के लिए खाने की समस्या पैदा हो गई है तथा रोजगार का कोई साधन नहीं है उत्तराखंड सरकार रोजगार देने में फेल है और जमीनी स्तर पर कोई कार्य ने सही से नहीं कर पा रही इसलिए सरकार को चेतावनी हुए की बेरोजगार युवाओं के साथ घोर अन्याय ना किया जाए तथा बैंकों को सीधा निर्देशन दिया जाए स्वरोजगार हेतु गरीब युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बैंक तत्काल लोन दे

