स्वास्थ्य विभाग ने जल संस्थान के कर्मचारियों को कोरोना वाइरस से बचाव के टिप्स दिये ।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम
बेरीनाग- स्वास्थ्य विभाग ने जल संस्थान के कर्मचारियों को कोरोना वाइरस से बचाव के टिप्स दिये। मंगलवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने जल संस्थान कार्यालय मे कोरोना महामारी से बचाव तथा किस तरह से फिट रहा जा सकता है इसकी जानकारी दी , जहा एक ओर सभी जगह लाँकडाउन है वही जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा इससे बाहर रहकर रोज अपनी सेवा देनी पडती है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता महेश रौतेला ने बताया कि लाँकडाउन के चलते पानी की ज्यादा मात्रा मे खपत हो रही है पानी बितरण कार्य करने मे अधिक कठिनाइयों से गुजरना पड रहा है कोरोना जैसी महामारी से बचाव करना अतिआवश्यक है सभी कर्मचारियों द्वारा पूरी मेहनत के साथ इन दिनों भी अपनी सेवा दी जा रही है इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डा०देवेश कुमार टम्टा ने सभी को इसके बचाव के उपाय एवं जानकारी दी इस अवसर पर पैजी सिंह, राजेंद्र बोरा ,प्रदीप कुमार, सुन्दर राम,चारुचन्द्र पंत,जीवन पंत,पूरन रौतेला,गणेश रौतेला, लालू राम, गणेश राम महेश अवस्थी, रवि कुमार आदि मौदूद रहे ।

