GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेशउधमसिंह नगर

सड़क हादसे में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय के पुत्र अंकुर की मौत

न्यूज होम लाइव संवाददाता संदीप पाडे

बरेली के पास ट्रक से हुई कार की भिड़त, गोरखपुर जा रहे थे विवाह समारोह में

रुद्रपुर- उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय के पुत्र अंकुर पांडेय की बरेली के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनके एक पारिवारिक दोस्त की भी मौत की खबर है, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दुखद घटना मंगलवार देर रात की है। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे के छोटे पुत्र 24 वर्षीय अंकुर पांडे अपने निजी वाहन से बीती रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए। कार में उनके साथ मुन्ना गिरी और पिंकू यादव भी मौजूद थे। गाड़ी अंकुर खुद ही चला रहे थे। बरेली के पास फरीदपुर और रजउ के नजदीक ट्रक और कार की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में अंकुर पांडे और उनके साथी मुन्ना गिरी की मौत हो गई जबकि पिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पिंकू यादव को बरेली के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आज सुबह करीब पांच बजे अंकुर का शव शिक्षा मंत्री के आवास गोविंदपुर गूलरभोज में पहुंच गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय भी देहरादून से सुबह ही गूलरभोज पहुंचे। शोक का समाचार सुनकर उनके आवास पर हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। अरविंद पाण्डे के पुत्र के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। दिवंगत अंकुर पाण्डे का अंतिम संस्कार आज प्रातः 11 बजे गूलरभोज कोपा कृपाली स्थित दंडी नदी के घाट पर होगा।

Share This News