हजारों व्हाट्सऐप ग्रुप पुलिस की रडार पर, कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
यूपी में पुलिस व्हाट्सऐप ग्रुपों पर कड़ी नजर रख रही है। माहौल बिगाड़ने व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को पुलिस ने अपने रडार पर ले रखा है। हजारों व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर पुलिस का विशेष सेल निगाह बनाए हुए है। फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट्स पर भी नजर रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट व मैसेज शेयर करने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है।

