Skip to content
होली से लौट रहे होलियारो पर उडियारी के पास कुछ लोगो ने किया हमला हमलावर फरार , हालत गम्भीर।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:–
बेरीनाग गराऊ के होलियार होली के लिए पिगलीनाग मंदिर के दर्शन कर कार से घर वापस लौट रहे थे। कुछ लोगो ने उडियारी के समीप गाडी रोक कर इन पर हाकी स्टिक व पथरो से हमला कर दिया इस हमले मे ये सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये घायलो में गिरीश चन्द्र पाडे,कुण्डल सिह मनराल,हरीश मनराल,सुन्दर मनराल को गम्भीर रुप से घायल कर दिया। घायलो को स्वास्थ केन्द्र लाया गया है, जिसमे कुण्डल सिह मनराल की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। कुुण्डल सिह की हालत गम्भीर होने के कारण रैैफर कर दिया हैै। औरो का उपचार चल रहा है।इधर थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी है। हमलावरो की खोजबीन की जा रही है उन्होने भी बताया कि मामला दर्ज कर जल्दी ही हमलावरो को पकड लिया जायेगा ।