LatestNewsछत्तीसगढ़

अज्ञात कारणों से एक शख्स की गला घोंटकर ह्त्या, गमछे से लपेटा गला, आरोपी हत्यारा गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

छत्तीसगढ़/कोरबा: जिले के उरगा थाना इलाके के उमरेली में ह्त्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने एक दुसरे शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है लिहाजा पुलिस उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पूरा मामला उरगा थाना इलाके के उमरेली गांव का है.
जानकारी के मुताबिक यहाँ का रहने वाला फिरत सिदार अचेत अवस्था में उमरेली के कुम्हार मोहल्ला के पास मौजूद आंगनबाड़ी केंद्र के पास सोन नदी के किनारे पड़ा हुआ मिला था. परिजनों ने तत्काल फिरत को निजी वाहन से चाम्पा के अस्पताल रवाना किया था. लेकिन डॉक्टर्स की टीम ने प्रिस्कह्न के बाद फिरत को मृत घोषित कर दिया. परिजनों की माने तो फिरत की ह्त्या तब की गयी जब वह काम से वापिस घर लौट रहा था.
परिजनों का इस हत्या का सनसीखेज आरोप एक मनोज केंवट नाम के शख्स पर लगाया है. पुलिस ने भी संदेह के आधार पर मनोज केंवट को हिरासत में ले लिया है साथ ही उसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस ह्त्या की वजह अबतक सामने नहीं आ सकीय है. पुलिस इस सम्बन्ध में मृतक के परिजन और संदेही दोनों से पूछताछ करते हुए हत्या का सुराग तलाशने में जुटी हुयी है

Share This News