LatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब द्वारा मासिक बैठक आयोजित

न्यूज होम लाइव ब्यूरो संदीप पांडेय

रुद्रपुर- कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब ने मासिक बैठक अध्यक्ष सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न की गयी
बैठक का संचालन महामंत्री हरविंदर सिंह चावला द्वारा किया गया
बैठक में राज्य सरकार द्वारा लघु समाचार पत्रों को विज्ञापन जारी करने में किए जा रहे भेदभाव की निंदा करते हुए लघु समाचार पत्रों को विज्ञापन जारी करने की मांग की गयी
और राज्य सरकार द्वारा लघु समाचार पत्रों का अस्तित्व बचाने को आगे आने की आवश्यकता बतायी गई
राज्य सरकार द्वारा लघु समाचार पत्रों को विज्ञापन जारी न कर उपेक्षा जारी रखने जाने पर आंदोलन पर विचार विमर्श किया गया
बैठक में पत्रकारों की मांगों को लेकर क्लब के सदस्यों को संगठित करने पर विचार करते हुए नए सदस्यों को भी सदस्यता देने पर विचार किया गया
बैठक में आगामी मासिक बैठक का आयोजन दिनांक 12:10 2019 को शुक्रवार को क्लब सदस्य श्री विक्रांत सक्सेना के कार्यालय प्रीत विहार पर आयोजित की जाएगी
बैठक के दौरान 24 घंटा टीवी के चीफ कोरसपोन्डेंट इंडिया श्रीसुशांतो कुमार विश्वास एवं उधमसिंह नगर के श्री विकास कुमार सरकार को सदस्यता प्रदान की गयी
नए सदस्यों का सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया
इस अवसर पर अध्यक्ष सौरभ गगंवार,महामंत्री हरविंदर सिंह चावला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह,विक्रांत सक्सेना,जगदीश चंद्र,विश्वजीत विश्वास,राजकुमार शर्मा,संदीप पांडेय ,अर्जुन कुमार,मनीश बावा,प्रदीप मडल राकेशअरोरा,बलवीर सिंह,सिमर प्रीत सिंह,राजीव कुमार, जयप्रकाश आदि पत्रकार उपस्थित थे ।

Share This News