LatestNewsछत्तीसगढ़

कोरबा के डोलेश ने नेपाल मे जीता गोल्ड मेडल

कोरबा छत्तीसगढ़ मुकेश भारती की रिपोर्ट


कोरबा के रहने वाले डोलेश डनसेना ने इंडो नेपाल गुडविल रूरल गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2019 में गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता नेपाल के काठमांडू में आयोजित की गई थी जिसमें अलग-अलग खेलों में बच्चों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। डोलेश ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में नेपाल के खिलाड़ी को शिकस्त देकर गोल्ड पर कब्जा किया। डोलेश और उनका परिवार मूलतः ग्राम भटगांव बरगढ़ जिला रायगढ़ निवासी है। डोलेश के पिता पुरुषोत्तम बताते हैं कि 6 वर्ष की उम्र से ही डोले खेलकूद में अव्वल रहा है। बैडमिंटन के अलावा किक बॉक्सिंग में नेशनल और साइकिलिंग में स्टेट लेवल खेल चुका है। डोलेश के पिता उसे बैडमिंटन में आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें शासन और प्रशासन से सहायता की आस है।

Share This News