LatestNewsछत्तीसगढ़

कोरबा लोकसभा क्षेत्र निर्वाचन हेतु 13 अभ्यर्थी मैदान में

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

अभ्यर्थियों को आबंटित हुए प्रतीक चिन्ह
कोरबा 8 अपे्रल 19/ लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र कोरबा हेतु नाम वापसी पश्चात कुल 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
   अभ्यर्थियों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम, राजनैतिक दल से संबद्धता तथा आबंटित प्रतीक चिन्ह इस प्रकार है- ज्योतिनंद दुबे भारतीय जनता पार्टी-कमल, ज्योत्सना महंत इंडियन नेशनल कांगे्रस- हाथ, परमीत सिंह बहुजन समाज पार्टी- हाथी,  चंद्रभूषण कंवर अंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया- कोट, तुलेश्वर मरकाम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी- आरी, राजकुमार यादव भारतीय पंचायत पार्टी- लेटर बाक्स, राजेश कुमार पाण्डेय भारत भूमि पार्टी-कांच का गिलास, लिलंबर सिंह भारतीय टायबल पार्टी-आटोरिक्शा, सुमन लाल खांडे  राष्टीय जनसभा पार्टी-नारियल फार्म, दीपक कुमार साहू निर्दलीय-एयरकंडीशनर, प्रमोद कुमार शर्मा निर्दलीय-ट्रेैक्टर चलाता किसान, रामदयाल टोप्पो निर्दलीय-आलमारी, लखन लाल देवांगन निर्दलीय-फूलगोभी।
पांच प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस- कृपाराम साहू, निर्दलीय, बद्रीप्रसाद ओगे्र निर्दलीय, रेखा तिवारी, छत्तीसगढ़ विकास गंगा पार्टी, वेदलाल धनुवार निर्दलीय, सेवकराम अंचल निर्दलीय।

Share This News