जिले के सीनियर क्रिकेट टीम का चयन 30 मॉर्च को
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट के नए सत्र का आगाज होने जा रहा है। जहां प्री रणजी मैचों के लिए होने जा रही मुख्यमंत्री आमंत्रण कप क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की टीम भी शिरकत करेगी। जिले की टीम के गठन हेतु कोरबा जिला क्रिकेट संघ द्वारा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन लाल मैदान एच.टी.पी.एस दर्री में दिनांक 30/3/2019 को सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है !सीनियर वर्ग में चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी समय से अपने पूरे गणवेश व किट के साथ मैदान पर पहुंचे ।साथ ही इस चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकृत खिलाड़ी ही हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगे।बगैर पंजीकृत खिलाड़ी सिलेक्शन ट्रायल के दिन ट्रॉयल का हिस्सा नही बन सकेंगे। चयन प्रक्रिया की पूरी पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए कोरबा जिला क्रिकेट संघ द्वारा चयनकर्ताओ व वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति भी मैदान में रहेगी। साथ ही मुख्य चयनकर्ताओं के रूप में श्री करतार सिंह ,श्री सुनील शर्मा ,श्री मनोहर शर्मा, श्री विशाल दुबे ,उपस्थित रहेंगे ।चयन की पूरी प्रक्रिया कोरबा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री विकास सिंह ,सचिव श्री बी बी साहू, की उपस्थिति में सम्पन्न होगी ।यह जानकारी कोरबा जिला क्रिकेट संघ के सहसचिव श्री जीत सिंह एवं मीडिया प्रभारी श्री अजय राय द्वारा खिलाड़ियों के सूचनार्थ जारी की जा रही है।

