पतंजलि योगपीठ के आचार्य अजय का ग्रेटर नोएडा में हुआ आगमन।
प
न्यूज होम लाइव व्यूरो
दिल्ली, योग शिक्षक सचिन कुमार ने बताया पतंजलि युवा भारत द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर beta-2 ग्रेटर नोएडा में आयोजित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भारतीय संत परंपरा का निर्वहन करने वाले आचार्य अजय जी का आगमन हुआ।
आचार्य अजय ने दीप प्रज्वलन के साथ शिविर की शुरुआत की एवं वैदिक मंत्रोच्चारण कराया। संन्यास परंपरा एवं जीवन दर्शन के अत्यंत महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। योग के मूलभूत सिद्धांत की विस्तृत जानकारियां दी एवं विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास के बारे में बताया।
सभी साधकों से खानपान के विषय में चर्चा की एवं दैनिक योगाभ्यास के अति महत्वपूर्ण लाभ बताएं। ध्यान लगाना सिखाया एवं मानसिक शांति का अहसास कराया। ग्रेटर नोएडा वासियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु योग के सेवा कार्यो के लिए तैयार किए जा रहे नए सहायक योग शिक्षकों ने आचार्य जी से स्वास्थ्य लाभ के विभिन्न पहलुओं को समझा और अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने का प्रण लिया।

