LatestNewsउत्तर प्रदेश

पीस कमेटी की मीटिंग में पढ़ाया शांति का पाठ।

न्यूज होम लाइव व्यूरो यशपाल दिवाकर

सीबीगंज- थाना प्रांगण में ईद उल फितर के त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की मीटिंग में आपसी सौहार्द व शांति का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर अमरेश कुमार सीओ द्वितीय सीमा यादव ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रधान ग्रामीणों संभ्रांत नागरिकों की बात सुनकर समस्याओं को जाना। बहजुईया जागीर गांव के पूर्व प्रधान नूर मोहम्मद ने गांव में स्थित इमामबाड़े में नमाज पढ़ने की बात कही। जिस पर मौजूदा प्रधान ने आपत्ति जताई। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है किसी भी प्रकार की अड़चन या नई परंपरा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी के पास कोई सूचना या कोई शिकायत हो तो वह थाना पर आकर या मुझे सरकारी नंबर पर फोन कर बता सकते हैं। उन्होंने लोगों से कहा आने वाले पर्व ईद के त्योहार को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए। इस अवसर पर बहोरन लाल, जागन लाल भाजपा सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, कैलाश बाबू गंगवार सभासद गण अफरोज, सुखदीश कश्यप, धर्मवीर साहू बेदराम मौर्य, मीरगंज विधायक प्रतिनिधि केपी राना वहीद अंसारी चंद्पुर काजियान प्रधान नफीस, खतौला प्रधान नसीब खां जोगीठेर प्रधान कमरुद्दीन प्रधान बल्ला कोठा खूब करन मौर्य परधौली प्रधान नरेश महेशपुरा सभासद इकबाल बिल्डर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर एसएसआई प्रेमपाल वार्ष्णेय चौकी इंचार्ज परसाखेड़ा दानवीर सिंह उप निरीक्षक दिलशाद खां, मनोहर लाल, दवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, वीरपाल सिंह, अम्रता चौधरी सहित, उप निरीक्षक सहेद्र पाल मलिक उपस्थित रहे।

Share This News