एनएसयूआई समर्थित महेन्द्र सिंह रावत बने अध्यक्ष

 

पिथौरागढ से न्यूज लाईव व्यूरो —

पिथौरागढ एलएसएम महाविद्यालय में छात्र संघ का का चुनाव संम्पन्न हो गया। जिसमें एनएसयूआई समर्थित महेन्द्र सिंह रावत ने  जीत दजं की। अभाविप को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। उसके प्रत्याशी अरविंद सिंह बिष्ट को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। छात्र संघ के लिए निर्मल भट्ट महामंत्री,शंकर सिंह धारियाल उपाध्यक्ष, भूमिका छात्रा उपाध्यक्ष बनीं हैं। सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को मतगणना के  बाद महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ अजय शुक्ल ने शपथ दिलाई।शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस पांगती की निगरानी में सुबह 9.30 बजे से महाविद्यालय में छात्र संघ के सात पदों के लिए मतदान शुरु हुआ। दिन में 1.30बजे तक हुए मतदान के बाद मतगणना की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अजय शुक्ल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के समर्थन पर मैदान में उतरे महेन्द सिंह रावत को 1593 मत मिले। उन्होंने अरविंद सिंह बिष्ट को 575मतों से हराया। अभाविप प्रत्याशी अरविंद सिंह बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 947 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर शंकर सिंह धारियाल 761 मतों के बड़े अंतर से गणेश सिंह दानू को हराकर विजयी रहे। शंकर को 1765 व गणेश को 1004 मत मिले। भूमिका पांडे 726 मतों से छात्रा उपाध्यक्ष का चुनाव जीती। भूमिका को 1752 व इस चुनाव में चंद्रिका को 1026 मत पड़े। सचिव पद पर निर्मल भट्ट 792 मतों से विजयी रहे।उन्हें 2152 व उनके विरोधी सौरभ तिवारी को महज 1360 मतों पर संतोष करना पड़ा। संयुक्त सचिव पद पर राहुल कुमार 1874 मतों के साथ जीते। उन्हें अपने विरोधी निखिल सार्की को 519 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष लवराज गोस्वामी बने। उन्हें 1985 मत मिले। इसी पद के दूसरे प्रत्याशी रिषभ कल्पासी को 1413मतों पर संतोष करना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए लोकेश कन्याल चुने गए हैं। वे कैलाश लुंठी को 1056मतों से हराकर विजयी रहे। इस बार चुनाव मे 749नोटा मत भी पड़े!

Share This News