गंगोलीहाट सह प्रभारी विधान सभा प्रत्याशी खजान चंद्र गुड्डू  के नेतृत्व में आज विधानसभा गंगोलीहाट में तिरंगा पद यात्रा निकाली।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

गंगोलीहाट कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पूर्व सांसद  प्रदीप टम्टा  व गंगोलीहाट सह प्रभारी विधान सभा प्रत्याशी खजान चंद्र गुड्डू  के नेतृत्व में आज विधानसभा गंगोलीहाट में तिरंगा पद यात्रा की गई पद यात्रा में बलवंत मेहरा जी (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस) दीपक नेवलिया जी (ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस बेरीनाग) नारायण बोहरा जी (नगर अध्यक्ष कांग्रेस) रिंकी बिष्ट जी (नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस) पंकज बोहरा जी (विधान सभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष) मुकेश रावल जी (प्रदेश सचिव) मोहन बोहरा जी (जिला प्रवक्ता) सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। पद यात्रा के पश्चात पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व जनता  के साथ आम बैठक की गई साथ ही बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Share This News