पंजाब में हुआ नये मंत्रियों के विभागों का बंटवारा।

पंजाब में हुआ नये मंत्रियों के विभागों का बंटवारा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चंडीगढ़ – पंजाब के सभी मंत्रियों को आज विभाग आबंटित कर दिया गया है। नये मंत्रियों को विभाग सौंपने के अलावा कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या अब पंद्रह हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव जीतने वाले विधायकों पर ज्यादा भरोसा जताया है। वित्त मंत्री हरपाल चीम और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के बाद अमन अरोड़ा ऐसे मंत्री है जिन्होंने लगातार दो बार चुनाव जीता है। जबकि सीएम भगवंत मान के अलावा 11 मंत्री पहली बार विधायक बने हैं।  नये मंत्रियों में सुनाम में दूसरी बार विधायक चुने गये अमन अरोड़ा के अलावा पहली बार चुनाव जीतने वाले अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर , गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी , समाना के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और खरड़ा से महिला विधायक अनमोल गगन मान शामिल हैं। पंजाब कैबिनेट में शामिल हुये सभी नये मंत्रियों को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनायें दी है।

किसको कौन सा विभाग मिला ?

हरपाल सिंह को वित्त योजना , कार्यक्रम कार्यान्वयन , उत्पाद शुल्क और कराधान। डॉ. बलजीत कौर को सामाजिक न्याय , अधिकारिता और अल्पसंख्यक , सामाजिक सुरक्षा , महिला और बाल विकास। हरभजन सिंह को लोक निर्माण। लाल चंद को खाद्य , नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले , वन , वन्यजीव। गुरमीत सिंह मीत को शासन सुधार , प्रिंटिंग और स्टेशनरी , विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण , खेल एवं युवा सेवा , उच्च शिक्षा। कुलदीप सिंह धालीवाल – ग्रामीण विकास , एनआरआई मामले , कृषि और किसान कल्याण। लालजीत भुल्लर को परिवहन , पशुपालन , मत्स्य पालन और डेयरी विकास। ब्रम शंकर को राजस्व , पुनर्वास और आपदा प्रबंधन , जल आपूर्ति और स्वच्छता।हरजोत सिंह बैंस को जल संसाधन , खान और भूविज्ञान , जेल , स्कूली शिक्षा। अमन अरोड़ा को सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग , नई और नवीकरणीय ऊर्जा साधन , आवास और शहरी विकास। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय निकाय , संसदीय कार्य , भूमि का संरक्षण एवं जल , प्रशासनिक सुधार। फैजा सिंह को स्वतंत्रता सेनानी , रक्षा सेवा कल्याण , खाद्य प्रसंस्करण , बागवानी। चेतन सिंह जौरामाजरा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान , चुनाव। वहीं अनमोल गगन मान को पर्यटन और संस्कृति कार्य , निवेश प्रोत्साहन , श्रम विभाग आबंटित किया गया है।

Share This News