FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना पोखरी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, परिवहन हेतु प्रयोग में लाया गया वाहन सीज।

02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना पोखरी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, परिवहन हेतु प्रयोग में लाया गया वाहन सीज।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

चमोली। पुलिस अधीक्षक  यशवंत सिंह चौहान  के निर्देशन में मादक पदार्थों,अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पोखरी पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UA-08-D-4161(आल्टो कार) में अभियुक्त शंकर सिंह पुत्र  चंद्र सिंह, निवासी-डूंगर प0वृ0-रडूवा, तहसील पोखरी जनपद चमोली को 02 पेटी मेकडावल व्हिस्की मार्का अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना पोखरी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एंव परिवहन हेतु प्रयोग में लाये गये वाहन को सीज कर दिया गया है।

पुलिस टीम में  उ0नि0 मीनाक्षी बिष्ट , कानि0 नितीश कुमार ,कानि0 संजय कुमार सामिल रहे।

 

 

Share This News