08 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग- 01 लाख ) के साथ 01 अभियुक्त को NDPS Act के तहत किया गिरफ्तार –
जनपद चमोली पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
चमोली यशवंत सिंह चौहान के आदेशानुसार विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक चमोली/कर्णप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब, चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/ बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के कोतवाली कर्णप्रयाग व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त श्रेय सिंह पुत्र श्री राकेश सिंह, निवासी-नगरिया ठाकुरगंज थाना चौक कोतवाली लखनऊ, उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 08 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0- 41/2021, धारा – 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गयी है, उक्त अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है।पुलिस टीम में सामिल रहे निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी एसओजी /एडीटीएफ चमोली । कॉन्स0 रविकांत आर्य
नवीन भट्ट , राजेंदर सिंह रावत मौजूद रहे।

