FEATUREDGeneralLatestNewsppदिल्ली

1 नवम्बर से एलपीजी सिलिंडर बुकिंग का नंबर बदल गया है।

एचएनएल नेटवर्क..

नई दिल्ली । 1 नवम्बर से एलपीजी सिलिंडर बुकिंग का नंबर बदल गया है। अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आज से पुराने नंबर पर गैस की बुकिंग नहीं करा पाएंगे। इंडेन के ग्राहकों को सिलिंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर फोन या एसएमएस करना होगा।

वहीं, रसोई गैस बुक कराने के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। जब सिलिंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको यह ओटीपी नंबर डिलीवरी ब्वाय को बताना होगा। सिस्टम से ओटीपी के मिलान के बाद ही आपको सिलिंडर की डिलीवरी दी जायेगी।

Share This News