FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून

1 दिसम्बर से पहाड़ों में बारिश की संभावना, 2 को यलो अलर्ट।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून।पहाडो में जाडो का मौसम शुरू होने के साथ ही अब पहाड़ो में मौसम करवट बदलने जा रहा है। 1 दिसंबर से पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि 2 दिसंबर को यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ों में सुबह-शाम की ठंड के बीच आजकल लोग गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। मगर 1 दिसंबर से पहाड़ों में बारिश शुरू होने के साथ ही ठण्ड में भी इजाफा होने की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 1 दिसंबर से प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव के साथ ही बारिश हो सकती है।

1 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश या बर्फ़बारी की संभावना है।

2 दिसंबर को पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है।हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी हो सकती है।

3 दिसम्बर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों और मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।

Share This News