11 लोगो का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया गया चालान
11 लोगो का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया चालान।
——–

न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-
——
उत्तरकाशी जिले का कार्यभार ग्रहण करते ही एसपी मणिकांत मिश्रा ने नशे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर दी है।उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस को शहर के अन्दर होटलों,धर्मशालाओं में शराब पीने,पिलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी जिसको देखते हुए कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उत्तरकाशी शहर के सभी होटल,धर्मशाला व सार्वजनिक स्थलों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर, अभियान के दौरान 11 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 3000 रुपये की धनराशि वसूली , बाडाहाट नसीम गली में स्थित होटल गोल्डन मंकी वाक कैफे में छापा मार कर होटल स्वामी सतीश सिंह को अपने होटल में शराब पिलाते हुए पकड़ा जहां से पुलिस ने 25 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद किये है। जिसके खिलाफ उत्तरकाशी कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिपाही कमल कुमार, गिरीश भट्ट,बृजमणी भट्ट, थाना कोतवाली आदि शामिल रहे

