14 करोड़ 25 लाख 40 हजार की लागत से विश्व प्रसिद्ध पातालभुवनेश्वर मन्दिर क्षेत्र की सड़क की सुधरेगी दशा पर्यटकों को मिलेगी अच्छी सड़क।
14 करोड़ 25 लाख 40 हजार की लागत से विश्व प्रसिद्ध पातालभुवनेश्वर मन्दिर क्षेत्र की सड़क की सुधरेगी दशा पर्यटकों को मिलेगी अच्छी सड़क।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग विधायक मीना गंगोला ने बताया गंगोलीहाट के अंतर्गत केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा गुप्तडी-पातालभुवनेश्वर 8 किमी.मोटर मार्ग में राइडिंग क्वालिटी सुधारीकरण के लिए 14 करोड़ 25 लाख 40 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है।
इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ,मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी ,सांसद अजय टम्टा ,लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया।
साथ ही विधानसभा को गणाई-बनकोट,कोटमन्या- पांखू-बरड़बैंड महत्वपूर्ण सड़को के सुधारीकरण की सौगात मिलनी है।

