14 मई को खरीद लें राशन, दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी दुकान।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। कोरोना कर्फ्यू के बीच 14 मई शुक्रवार को राशन की दुकानें भी खुलेंगी। जनता की सुविधा के लिए दोपहर 12 बजे तक राशन की दुकानें ख़ोलने की छूट दी गई है। आटा-चावल, तेल, मसाले सहित किचन का अन्य सामान खत्म हो गया है तो 14 मई को सामान खरीदने का समय है। इसके बाद 18 मई तक दुकानें फिर से बंद रहेंगी। दरअसल प्रदेश में 10 मई से 18 मई की सुबह 6 बजे तक लगे सख्त कोरोना कर्फ्यू के दौरान सिर्फ फल, सब्जी, मीट-मांस, दूध, पशु चारा की दुकानें ही सुबह 7 से 10 बजे तक ख़ोलने के आदेश हैं। मगर इसके बीच राशन की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए थे। हालांकि शासन ने 14 मई को एक दिन के लिए राशन-किराना की दुकानें ख़ोले जाने की छूट आदेश में दी थी। शुक्रवार को सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक किराना की दुकानें खोली जा सकेंगी। इस दौरान दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना आवश्यक होगा।

