LatestNewsछत्तीसगढ़

15 साल बाद साइंस कॉलेज में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की होगी सभा, 2003 में सोनिया की हुई थी सभा

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती ः-

*रायपुर:-* साइंस कॉलेज मैदान में 15 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा करेंगे। इसके पहले 2003 के चुनाव के पहले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा हुई थी। सोमवार को यानि आज राहुल गांधी किसान सभा को संबोधित करेंगे। चुनावी आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ आएंगे। यहां साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन को वे संबोधित करेंगे। रायपुर में वे लगभग छह घंटे रहेंगे। उसके बाद रात 7.50 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

राहुल गांधी दोपहर दो बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में भोजन करने जाएंगे। आधे घंटे बाद रिंग रोड से गोल चौक डीडीनगर होकर साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। किसान सम्मेलन के बाद वापस होटल पहुंचेंगे। कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारी पर चर्चा करेंगे। शाम 7.50 बजे के नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर नहीं जा पाएंगे, क्योंकि एसपीजी ने पीसीसी के प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी।

Share This News