FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउधमसिंह नगर

26 दिन बाद जिलाधिकारी कार्यालय कूच करते प्रदर्शकारी।

26 दिन बाद जिलाधिकारी कार्यालय कूच करते प्रदर्शकारी।

स्थान-सितारगंज।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज 

सितारगंज, 26 दिन से लगातार अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने के बाद पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे सभासदों और ठेकेदारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए है। इससे पहले उन्होंने सितारगंज के बाजार में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पालिकाध्यक्ष का कहना है 26 दिन से आंदोलन चल रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है जो बिल्कुल काम नही कर रहा है क्योंकि प्रशासन सत्ताधारी प्रतिनिधि के इशारे पर काम कर रहा है और अब हम ऐसे इशारे पर काम करने वाले अधिकारियों को बख्सेंगे नही और न ही ऐसे जनप्रतिनिधि को जो हमारे सितारगंज को दबाने का काम कर रहे है। ठेकेदारों के भुगतान,आवास योजना का कार्य न होना और कर्मचारियों पर दवाव बनाने के विपरीत अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे पालिकाध्यक्ष, कर्मचारी व ठेकेदार। सूत्रों की माने तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने के लिए रुद्रपुर गए है सभी प्रदर्शनकारी और उनके समर्थन में धरना देने पहुंचेगे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक नारायण पाल।

 

Share This News