FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

31घंटे से बंद नेशनल हाइवे सेराघाट बेरीनाग में यातायात बहाल…

31घंटे से बंद नेशनल हाइवे सेराघाट बेरीनाग में यातायात बहाल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गणाई गंगोली।  सेराघाट बेरीनाग नेशनल हाइवे में सोमवार देर रात यातायात बहाल कर दिया गया है।

जिससे बेरीनाग के यात्रियों ने राहत महसूस की है। सोमवार पूरे दिन गणाई गंगोली सेराघाट एनएच बंद रहा।रविवार को जोलियाखेत के पास बोल्डर आने से एनएच बंद हो गया था। भारी बोल्डरों के कारण लोनिवि को दिक़्क़त हुई।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीके सिन्हा की मौजूदगी में सड़क खुलवाने का काम किया गया। ड्रिल मशीन से बड़े बड़े बोल्डर तुड़वाये गए।रात को पोकलेंड मशीन से सड़क में पड़े बोल्डर हटवाए।जिसके बाद सोमवार देर रात सड़क खुल पाई। तहसीलदार गंगोलीहाट दिनेश कुटौला , थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने कहा कि अब इस सड़क में यातायात बहाल कर दिया गया है।

Share This News