FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

40 घण्टे बाद लोक निर्माण विभाग डीडीहाट ने तैयार की सड़क ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल की रिपोर्ट

पिथौरागढ। पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश1 से जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है, पेयजल, रास्तो के साथ सड़कें भी आपदा में बह गई है ,यही हाल सामरिक महत्व वाली की थल मुनस्यारी सड़क नाचनी के पास चेटाबगड़ के पास सड़क का 80 मीटर  हिस्सा भूस्खलन से रामगंगा नदी में शमा गया था, जिस से नाचनी व मुनस्यारी का सम्पर्क जिला मुख्यालय व अन्य जगहों से टूट गया था, लोक निर्माण विभाग डीडीहाट के अवर अभियंता सूरज साह में लगातार मौके पर तैनात रहकर 40 घण्टे में  80 मीटर सड़क निर्माण करवा कर  वाहनों के आवागमन  सुरु करा दिया है

Share This News