चम्पावत में बाघधारा के पास बुलौरो दुर्घटना मे 5 लोगो की मौत।

एनएचएल नेटवर्क।
चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 घाट से चम्पावत की ओर बाघधारा के पास तहसील बाराकोट जनपद चम्पावत। पुलिस कन्ट्रोल रूम चम्पावत द्वारा सूचना दी गयी कि जनपद चम्पावत अन्तर्गत तहसील बाराकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 घाट से चम्पावत की ओर बाघधारा के पास बुलेरो वाहन संख्या-UK04TB2074 जो बालातड़ी से गंगोलीहाट (शेरघाट) को जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में गिर गयी है। जिसमें वाहन चालक सहित 10 व्यक्ति सवार बताये गये है। उक्त वाहन बारात का बताया गया है, जिसमें 05 घायलों का रैसक्यू कर 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया जिनका उपचार किया जा रहा है। जिसमें से 01 घायल व्यक्ति को CT Scan हेतु जिला चिकित्सालय चम्पावत रैफर किया गया है तथा राजस्व उपनिरीक्षक बाराकोट द्वारा बताया गया 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है जिन मृतक का विवरण प्रकाश चन्द्र उनियाल उम्र 40 वर्ष, निवासी रूद्रपुर उधम सिंह नगर केवल चन्द्र उनियाल उम्र 35 वर्ष, निवासी रूद्रपुर उधम सिंह नगर सुरेश नोटियाल उम्र 32 वर्ष, निवासी पंतनगर जिला उधम सिंह नगर। भावना चौबे पत्नी सुरेश चौबे उम्र 28 वर्ष, निवासी स्यालदे जिला अल्मोड़ा। प्रियांशु चौबे पुत्र सुरेश चौबे उम्र-06 वर्ष, निवासी स्यालदे जिला अल्मोड़ा बताये जा रहे है।
घायल व्यक्ति का विवरण देवीदत्त पाण्डे पुत्र रामदत्त पाण्डेय उम्र 38 वर्ष निवासी सल्ला भाटकोट शेरघाट जिला अल्मोड़ा। (वाहन चालक) धीरज उनियाल पुत्र प्रकाश चन्द्र उनियाल उम्र 12 वर्ष निवासी देघाट जिला अल्मोडा। राजेश जोशी पुत्र श्री उमेश चन्द्र जोशी उम्र 14 वर्ष निवासी लाखटोली बनकोट गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़। चेतन चौबे पुत्र सुरेश चौबे उम्र 5 वर्ष निवासी दिल्ली। भाष्कर पण्डा पुत्र सुरेश पण्डा, निवासी किरोला शेराघाट. पिथौरागढ़ (रेफर चम्पावत)
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस, फायर, 108, एस.डी.आर.एफ. तहसीलदार लोहाघाट, राजस्व निरीक्षक बाराकोट मुख्य चिकित्साधिकारी चम्पावत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी, चम्पावत राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र को सूचना दी गयी।

