5 सितम्बर – शिक्षक दिवस पर हार्दिक बधाइयाँ!
वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था (विश्व संसद) का समय रहते गठन करना इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है!
परमाणु हथियारों व संहारक मिसाइलों के इस युग में युद्धलड़े तो जा सकते हैं, जीते नहीं जा सकते
डा0 जगदीश गांधी, शिक्षाविद्
लखनऊ 5 सितम्बर को प्रत्येक बालक के चरित्र निर्माण के संकल्प के साथ सारे देश में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का जन्मदिवस ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। सारा देश मानता है कि वे एक विद्वान दार्शनिक, महान शिक्षक, भारतीय संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ व्याख्याकार तो थे। एक आदर्श शिक्षक के रूप में उनकी उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक शिक्षक के रूप में मैं अपने 60 वर्षों के शैक्षिक अनुभव को इस लेख के माध्यम से परम आदरणीय सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन जी को शत शत नमन करते हुए सभी देशवासियों को शेयर कर रहा हूँ।
सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में आगामी 6 सितम्बर, 2019 को भव्य ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम, लखनऊ में किया जा रहा है। इस अवसर पर सी.एम.एस. अपने 4000 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये से अधिक के पुरस्कारों से सम्मानित करेगा, जिसमें नगद धनराशि व आकर्षक उपहार शामिल है। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों व उनके माता-पिता को सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा एवं उनकी माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि 5 सितम्बर को सिटी मोन्टेसरी स्कूल की लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 18 शाखाओं में शिक्षक दिवस समारोह पूरे उल्लास के साथ मनाया जायेगा। अगले दिन 6 सितम्बर को आयोजित होने वाला उक्त शिक्षक दिवस समारोह संस्था की सभी 18 शाखाओं के टीचर्स तथा कर्मचारियों का भव्य संयुक्त कार्यक्रम होगा।
हमारा मानना है कि शिक्षक ही एक सुन्दर, सुसभ्य एवं शांतिपूर्ण राष्ट्र व विश्व के निर्माता हैं। वे एक ओर जहां बच्चांे को विषयों का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान देते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके चरित्र का निर्माण करके उनके भविष्य को सही आकार भी प्रदान करते हैं। ऐसे में शिक्षकों को अपने महत्व एवं उत्तरदायित्व को समझते हुए बच्चों में सर्वश्रेष्ठ जीवन मूल्यों एवं संस्कारों का बीजारोपण करके उन्हें एक आदर्श नागरिक के रूप में विकसित करते रहना चाहिए। हमारा मानना है कि शिक्षक एक वेतन भोगी कर्मचारी नहीं है। वह भावी पाढ़ी के उज्जवल भविष्य का निर्माता है।
सिटी मोन्टेसरी स्कूल आज विश्व भर में अपने ऐतिहासिक रिजल्ट के साथ ही अपने बच्चों को विश्व शांति की शिक्षा देकर उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने का मुख्य केन्द्र माना जाता है। इसके केन्द्र बिन्दु विद्यालय के सभी शाखाओं में कार्यरत कुल 4000 शिक्षक और कर्मचारी, विद्यालय का साफ-सुथरा आध्यात्मिक वातावरण तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सभी आधुनिक सुविधाओं से लेश हैं। मेरी पत्नी डा. भारती गांधी तथा मैंने दो शिक्षक के रूप में अपने विद्यालय को 60 वर्ष पूर्व 5 बच्चों से शुरू किया था। सर्वप्रथम इन बच्चों की स्लेट पर ‘जय जगत’ का ध्येय वाक्य लिखा गया था। वर्तमान में हमारे विद्यालय में 56,000 से अधिक बच्चे नर्सरी से इण्टरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लखनऊ के अभिभावकों की पहली पसंद तथा विश्वास सिटी मोन्टेसरी स्कूल की वास्तविक प्रेरणा तथा ताकत है। हमने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर विगत 60 वर्षों में सिटी मोन्टेसरी स्कूल को विश्व स्तर के शिक्षा के एक माॅडल के रूप में विकसित किया है।
शिक्षा राष्ट्र निर्माण की ताकत हैं, इस बात को स्वीकार करते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी देश के प्रत्येक बच्चे को देश की महान संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही विश्वस्तरीय ज्ञान देने के लिए देश में ‘नई शिक्षा नीति’ लागू करने जा रहे हैं। आने वाले समय में आप देखेंगे कि शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार के साथ देश ने विश्वस्तरीय शिक्षा में नई ऊंचाइयाँ प्राप्त कर ली है।
हमारे द्वारा संचालित विद्यालय गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में एक ही शहर में सबसे अधिक बच्चों वाले विश्व के सबसे बड़े विद्यालय के रूप में दर्ज है। हमारे विद्यालय को संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई यूनेस्को द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति शिक्षा पुरस्कार-2002’ से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल को ‘आॅफिसियल एन0जी0ओ0’ घोषित किया है एवं यह उपलब्धि अर्जित करने वाला सी0एम0एस0 विश्व का पहला विद्यालय है। यह उपलब्धि सी.एम0एस0 के सामाजिक जागरूकता के प्रयासों का प्रमाण है। इन विश्व स्तरीय सम्मानों को हमने विश्व के बच्चों को सुरक्षित भविष्य दिलाने की जवाबदेही तथा दायित्व के रूप में स्वीकारा है।
हमारा मानना है कि ‘युद्ध के विचार सबसे पहले मनुष्य के मस्तिष्क में पैदा होते हैं अतः दुनियाँ से युद्धों को समाप्त करने के लिये मनुष्य के मस्तिष्क में ही शान्ति के विचार उत्पन्न करने होंगे।’ शान्ति के ऐसे विचार देने के लिए मनुष्य की सबसे श्रेष्ठ अवस्था बचपन ही है। विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं वसुधैव कुटुम्बकम् के विचारों को बचपन से ही घर के शिक्षक माता-पिता द्वारा तथा स्कूल के शिक्षक द्वारा प्रत्येक बालक-बालिका को ग्रहण कराने की आवश्यकता है ताकि आज के ये बच्चे कल बड़े होकर सभी की खुशहाली एवं उन्नति के लिए संलग्न रहते हुए ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ अर्थात ‘सारी वसुधा एक कुटुम्ब के समान है’ के स्वप्न को साकार कर सके। एक बालक का जीवन बदलने से सारे विश्व में परिवर्तन आ सकता है।
वैसे तो तीनों स्कूलों पहला परिवार, दूसरा समाज तथा तीसरा विद्यालय के अच्छे-बुरे वातावरण का प्रभाव बालक के कोमल मन पर पड़ता है। लेकिन इन तीनों में से सबसे ज्यादा प्रभाव बालक के जीवन निर्माण में विद्यालय का पड़ता है। बालक बाल्यावस्था में सर्वाधिक सक्रिय समय स्कूल में देता है। दूसरे बालक विद्यालय में ज्ञान प्राप्त करने की जिज्ञासा लेकर ही आता है। यदि किसी स्कूल में भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक तीनों गुणों से ओतप्रोत एक भी टीचर आ जाता है तो वह स्कूल के वातावरण को बदल देता है और बालक के जीवन में प्रकाश भर देता है। वह टीचर बच्चों को इतना पवित्र, महान तथा चरित्रवान बना देता हैं कि ये बच्चे आगे चलकर सारे समाज, राष्ट्र व विश्व को एक नई दिशा देने की क्षमता से युक्त हो जाते हैं।
स्कूल चार दीवारों वाला एक ऐसा भवन है जिसमें कल का भविष्य छिपा है। मनुष्य तथा मानव जाति का भाग्य क्लास रूम में गढ़ा जाता है। प्रत्येक बालक को बचपन से ही परिवार, स्कूल तथा समाज में ऐसा वातावरण मिलना चाहिए जिसमें वह अपने हृदय में इस बात को आत्मसात् कर सके कि ईश्वर एक है, धर्म एक है तथा मानवता एक है। ईश्वर ने ही सारी सृष्टि को बनाया है। ईश्वर सारे जगत से बिना किसी भेदभाव के प्रेम करता है। अतः हमारा धर्म (कर्तव्य) भी यही है कि हम बिना किसी भेदभाव के सारी मानव जाति से प्रेम कर सारे विश्व में आध्यात्मिक साम्राज्य की स्थापना करें।
महात्मा गांधी ने कहा था कि मैं महापुरूषों के बनाये ठीक उसी रास्ते पर नहीं चलूँगा। अर्थात मैं महापुरूषों के विचारों से तो प्रेरणा लूंगा लेकिन जैसे कार्य उन्होंने किये उसी लकीर पर मैं नहीं चलूंगा। मैंने महात्मा गांधी तथा विश्व के अन्य महापुरूषों के विचारों से प्रेरणा लेकर विश्व एकता की अपनी राह स्वयं निर्मित की। नेलसन मण्डेला ने कहा था कि शिक्षा विश्व का सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे विश्व में सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है। महात्मा गांधी ने कहा था कि यदि हम वास्तव में विश्व को शान्ति की सीख देना चाहते हैं तथा यदि हम युद्ध के खिलाफ वास्तविक युद्ध करना चाहते है तो इसकी शुरूआत हमें बच्चों से करनी होगी। पाऊलो फेररी ने कहा था – शिक्षा लोगों को बदलती है और लोग दुनिया को बदलते हैं।
सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्र भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक गुणों की संतुलित शिक्षा ग्रहण करके विगत 60 वर्षों में लाखों छात्र-छात्रायें विश्व एकता के दूत बनकर देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों में कार्यरत होकर विश्व की महत्वपूर्ण सेवा कर रहे हैं। हमारे विद्यालय द्वारा विश्व भर के बच्चों के लिए 28 अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक आयोजन करके उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाने के साथ ही इन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में देश-विदेश से आने वाले बच्चों, टीचर्स तथा प्रधानाचार्यओं के माध्यम से विश्व एकता एवं विश्व शांति के विचारों को भी विश्व भर में फैला रहे हैं।
हमारा मानना है कि मनुष्य द्वारा सर्वशक्तिमान परमेश्वर को अर्पित की जाने वाली समस्त सम्भव सेवाओं में से सर्वाधिक महान एवं पूर्ण सेवा है- (अ) बच्चों की शिक्षा (ब) उनके चरित्र का निर्माण तथा (स) उनके हृृदय में परमात्मा के प्रति प्रेम उत्पन्न करना। इसलिए हम विगत 60 वर्षों से सिटी मोन्टेसरी स्कूल के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को सर्वश्रेष्ठ भौतिक शिक्षा के साथ ही उन्हें मानवीय एवं आध्यात्मिक शिक्षा भी प्रदान करके उन्हें ‘विश्व का प्रकाश’ बनाने के लिए प्रयासरत् हैं।
वर्ष 2001 से मेरे संयोजन में सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा विश्व के 2 अरब 50 करोड़ बच्चे (जो अब पैदा हो चुके हैं तथा जो आगे जन्म लेने वाले हैं) के सुरक्षित भविष्य के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रतिवर्ष लखनऊ में आयोजित किये जा रहे हंै। विगत 19 वर्षों में आयोजित हुए इन सम्मेलनों में 133 देशों के 1222 मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश, राष्ट्राध्यक्षों तथा संसदों के स्पीकरों ने प्रतिभाग कर ऐसे विश्व सरकार, विश्व संसद तथा विश्व न्यायालय के गठन के लिए अपना भरपूर समर्थन व्यक्त किया है जो विश्व के 2 अरब 50 करोड़ बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान कर सके।
अब केवल भारत के पास ही इस संसार को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद तथा युद्धों से बचाने का विचार उपलब्घ है। इस युग की संसार की समस्त सैन्यशक्ति से भी अधिक शक्तिशाली विचार ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ एवं इसी विचार से प्रेरित होकर भारतीय संविधान में शामिल किया गया ‘अनुच्छेद 51’ का विचार है। इसके अतिरिक्त इस संसार को बचाने का दूसरा कोई विचार आज संसार भर में उपलब्ध नहीं है। भारतीय संविधान में अनुच्छेद 51 इस प्रकार है:- (ए) भारत का गणराज्य अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि (संसार के सभी राष्ट्रों के सहयोग से) करने का प्रयास करेगा। (बी) भारत का गणराज्य संसार के सभी राष्ट्रों के बीच न्यायसंगत और सम्मानपूर्ण संबंधों को बनाए रखने का (संसार के सभी राष्ट्रों के सहयोग से) प्रयत्न करेगा, (सी) भारत का गणराज्य अन्तर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करने अर्थात उसका पालन करने की भावना की अभिवृद्धि (संसार के सभी राष्ट्रों के सहयोग से) करेगा। (डी) भारत का गणराज्य अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का हल माध्यास्थम द्वारा कराने का प्रयास करेगा।
भारतीय संविधान में अनुच्छेद 51 पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का आगामी 20वां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन 8 से 12 नवम्बर 2019 तक लखनऊ में आयोजित है। इन आयोजनों के माध्यम से हम वल्र्ड जुडीशियरी के साथ मिलकर वल्र्ड लीडर्स के लिए विश्व जनमत का मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। इस विश्व एकता के अभियान में वल्र्ड मीडिया भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हमारा मानना है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में पांच वीटो पावर सिस्टम होने के कारण मानव जाति के हित में कोई निष्पक्ष फैसला नहीं हो पाता है। इसलिए वीटो पावर सिस्टम समाप्त करके एक वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था (विश्व संसद) का गठन विश्व के सभी देशों को मिलकर करना चाहिए। प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून होने से कोई देश किसी आतंकवादी को शरण नहीं दे सकेंगा। आज दुर्भाग्यवश वीटो पावर सिस्टम विश्व में आतंकवाद बढ़ावा दे रहा है और यह वीटो पावर सिस्टम मानवता के हित में नहीं हैं, अतः इसे तुरंत समाप्त करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय ही वीटो पाॅवर के अन्तर्गत पांच शक्तिशाली देशों – अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन तथा फ्रान्स का पक्षपातपूर्ण ढंग से विशेष शक्ति प्रदान की गयी है। यदि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देश 4 वीटो पाॅवर सम्पन्न देश सहित कोई निर्णय करते हंै और यदि वीटो पाॅवर सम्पन्न एक देश उस पर वीटो कर देता है तो वह निर्णय रद्द हो जायेगा।
हमने विश्व के सबसे शक्तिशाली तथा सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को विगत एक वर्ष से निरन्तर चिट्ठी लिख कर यह निवेदन कर रहे है कि वह शीघ्र-अति-शीघ्र विश्व के समस्त राष्ट्राध्यक्षों कि मीटिंग बुला कर प्रभावी वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था (विश्व संसद) की स्थापना करने की पहल करें। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति के आदर्श ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात जय जगत को साकार रूप में मानव जाति अपनी आंखों से देख सकंेगी।
हम इतिहास में झांक कर देखे तो यह एक सच्चाई है कि प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक की समाप्ति बाद विश्व शान्ति के लिए लींग आॅफ नेशनस की स्थापना हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध 1939 से 1945 तक लड़ा गया था। विश्व के लगभग 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था – मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। 6 अगस्त तथा 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोशिमा तथा नागाशाकी में दो परमाणु बम गिराकर बड़ा नरसंहार किया था। इसके परिणामस्वरूप जापान ने घुटने टेक दिये थे। उसके बाद इस विश्व युद्ध की विभीषका से घबरा कर संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्धों को रोकने तथा विश्व में शान्ति की स्थापना के लिए अमेरिका के तत्कालीन दो राष्ट्रपतियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। अब हमें यह इंतजार नहीं करना है कि तृतीय विश्व युद्ध हो उसके बाद हम विश्व सरकार गठन कर लेंगे। हमें यह जानना चाहिए कि संभावित तृतीय विश्व युद्ध आये दिन परिस्थितियाँ निर्मित हो जाती है यदि तृतीय विश्व युद्ध घटित हुआ तो बड़े-बड़े परमाणु बमों तथा घातक मिसाइलों से होगा जिसमें सारी धरती और उसमें पलने वाले जीवन का पूरी तरह से विनाश हो जायेगा।
परमाणु हथियारों व संहारक मिसाइलों के इस युग में युद्ध लड़े तो जा सकते हैं, किन्तु जीते नहीं जा सकते? मानव जाति के समक्ष बस वसुधैव कुटुम्बकम् को विश्व संस्कृति के रूप में अपनाकर ‘जय जगत’ के उद्घोष को साकार करने का विकल्प बचा है। न्याय के तराजू के एक पलड़े में विश्व शान्ति तथा दूसरे पलड़े में विश्व युद्ध के सुखद तथा दुखद दृश्य हमारे समक्ष हैं। मानव जाति को सही चुनाव करने में हमें विश्वव्यापी दृष्टिकोण तथा विश्वव्यापी समझदारी का परिचय समय रहते देना है। आगे हमारा सुझाव है कि भारत को अपने विभिन्न देशांे में स्थित दूतावासों के माध्यम से अपनी संस्कृति, सभ्यता तथा संविधान का प्रचार पूरे विश्व में करना चाहिए।
आज देशों को चलाने के लिए अपनी-अपनी चुनी हुई संसद तथा अपना संविधान है लेकिन विश्व को चलाने के लिए उसकी कोई चुनी हुई संसद तथा विश्व का संविधान नहीं है। विश्व की शान्ति की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ को शक्ति प्रदान कर विश्व संसद का स्वरूप दिया जाना चाहिए। आधुनिक तकनीक तथा उन्नत संचार माध्यमों ने अब विश्व को एक ‘ग्लोबल विलेज’ का स्वरूप प्रदान किया है तथा हम सभी इस ‘ग्लोबल विलेज’ के वासी है। भारत को ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे विश्व भर के मानव संसाधन को मानव जाति के कल्याण में अधिक से अधिक लगाया जा सके। विश्व के सभी देश के लोग अपने-अपने देश से तो प्यार करते है लेकिन वैसा ही प्यार अपनी सुन्दर धरती से नहीं करते हैं। यह सारा विश्व पराया नहीं है यह इसमें वास करने वाले प्रत्येक विश्ववासी का अपना ही है। विश्व सुरक्षित रहेगा तो इसमें स्थित सभी देश भी सुरक्षित रहेंगे। विश्व हमें देता है सब कुछ – हम भी तो कुछ देना सीखें।
‘जय जगत’

