56 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया एक अभियुक्त को गिरफ्तार।
56 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया एक अभियुक्त को गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
चमोली।पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में मादक पदार्थों, अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में आज दिनांक 06/08/2021 को क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सुभाष राणा पुत्र धीरेन्द्र सिंह राणा, निवासी ग्राम बैरांगना, थाना गोपेश्वर, उम्र 32 वर्ष को वाहन संख्या UK-07-DV-0214 बैलेनो में अवैध रूप से 56 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब(सोलमेट व्हिस्की) परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया एवं परिवहन हेतु उपयोग में लाये गये वाहन संख्या UK-07-DV-0214 बैलेनो को सीज किया गया तथा अभियुक्त के विरूद्ध थाना गोपेश्वर पर आबकारी अधि0 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उ0नि0 राजनारायण व्यास, प्रदीप रावत। आदि कई लोग मौजूद रहे।

