जदयू नेता नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ लेंगे।

एनएचएल नेटवर्क।

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में भारी बहुमत हासिल करते हुए सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त किया है।

गांधी मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान जदयू नेता नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ लेंगे, जो बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड माना जा रहा है। समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, तथा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एनडीए की इस जीत के बाद बिहार में एक बार फिर गठबंधन सरकार का गठन हो रहा है, जिससे नए कार्यकाल में विकास और सुशासन को लेकर उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Share This News