उत्तराखंड निदेशालय देहरादून में हुए एक भव्य कार्यक्रम में ए डी जी मेजर जनरल रोहन आनन्द सेना मेडल ने चयनित अधिकारियों एवं कैडेटस को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। राष्ट्रीय छात्र सेना दल के 78 वे स्थापना दिवस पर बेहतरीन सम्पर्ण और निष्ठा से कार्य करने के लिए 80 वीं उत्तराखंड एन सी सी वहिंनी के एन सी सी अधिकारी बी आर कोहली, बटालियन हवलदार मेजर विक्रम सिंह कैडेट निशा ठगूराठी,सचिन जोशी,राहुल कुमार को एडिशनल डारेक्टर जनरल (ए डी जी एचीवर एवार्ड 2025) से नवाजा गया है।इससे सम्पूर्ण बटालियन में खुशी का माहौल है।बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


उत्तराखंड निदेशालय देहरादून में हुए एक भव्य कार्यक्रम में ए डी जी मेजर जनरल रोहन आनन्द सेना मेडल ने चयनित अधिकारियों एवं कैडेटस को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए अधिकारियों, कैडेट्स और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सम्मानित होने वाले इन अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेट्स ने अपने जज्बे से एन सी सी को नई दिशा एवं पहचान दी है।इसीलिए इन्हें सम्मानित किया जा रहा है।हमें भरोसा है कि अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा कैडेटस इनसे प्रेरणा लेकर आने वाले समय मे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
इधर बटालियन ठस एन सी सी के लिए शानदार कार्य करने पर बेस्ट एन सी सी अधिकारी के लिए पुरुष्कृत होने वाले बी आर कोहली ,बी एच एम बिक्रम सिंह कैडेटस निशा ठगुराठी, सचिन जोशी,राहुल कुमार को ए डी जी अचीवर्स एवार्ड मिलने पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी,प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी एचीवर्स को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।औऱ कहा कि भविष्य में सभी बटालियन तथा एन सी सी के लिए औऱ बेहतर कार्य करेंगे।
बधाई देने वालों में सूबेदार मेजर गंगा सिंह,सूबेदार बलवीर सिंह,विकास गुरुंग,ट्रेनिंग जे सी ओ दर्शन सिंह रावत,नायब सूबेदार हरेन्द्र सिंह,सी एच एम लोकेंद्र, राजेन्द्र ,हवलदार त्रिलोक सिंह,हिमांशु सिंह, हरीश जोशी आदि रहे।

Share This News