LatestNewsछत्तीसगढ़

जनता कांग्रेस ने जारी की 10 नए स्टार प्रचारकों की सूची

न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारती।

रायपुर:- जनता कांग्रेस ने रविवार को 10 नए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसके पहले 20 लोगों के नाम जारी किए गए थे। चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष विधान मिश्रा ने बताया कि अब तक 30 नए स्टार प्रचारकों के नाम जारी कर दिए गए हैं, इस सूची में 10 नए नाम और जोड़े जाएंगे। नई सूची जिन 10 नए लोगों के नाम जोड़े गए हैं, उनमें इकबाल अहमद रिजवी, सूरज निर्मलकर, तिलक देवांगन, भोजराज देवांगन, मन्नूलाल परगानिया,मेघनाथ यादव, रिति देशलहरा,नुमान अकरम, मनोज मिश्रा और अशोक शर्मा शामिल हैं।

Share This News