LatestNewsछत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद, 414 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

न्यूज होम लाइव ब्यूरो मुकेश भारतीः-

धमतरी:- पुलिस स्मृति दिवस के अवसर रुद्री पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने देशभर में शहीद हुए 414 जवानों का नाम वाचन किया। उसके बाद श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके पहले सशस्त्र जवानों ने शोक शस्त्र कर उन्हें सलामी दी। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद पुलिस अधिकारी,गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर धमतरी जिले में शहीद हुए परिजन भी मौजूद थे । नम आंखों से उन्होंने अपने लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित की। बताया गया कि इस वर्ष देश में 414 सुरक्षा बलों के अधिकारी कर्मचारी शहीद हुए हैं। धमतरी जिले में ग्राम परेवाडीह के टिकेश्वर ध्रुव शहीद हुए थे। जिनके परिजन रायपुर कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। बाकी जिले के अब तक शहीद हुए 36 लोगों के परिजन कार्यक्रम में मौजूद थे । आखिर में एसपी रजनीश सिंह ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी । जिसमें नवागांव खुर्द से अश्वन साहू ने रामेश्वर ध्रुव का नया स्मारक की मांग की। इसके अलावा विश्रामपुर और साकरा में शहीदों की याद में स्वागत द्वार की भी मांग की गई। एसपी रजनीश सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को शहीद हुए लोगों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है और श्रद्धांजलि दी जाती है । इस अवसर पर एएसपी केपी चंदेल डीएसपी पंकज पटेल पीएस महिलाने एसडीओ पी कुरुद सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी कर्मचारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष साहिल हुसैन सहित नागरिक भी मौजूद थे। एक बात यहां पर चर्चा का विषय रहा कि जिला प्रशासन को निमंत्रण देने के बावजूद कोई भी नहीं पहुंचा।

Share This News