berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

लव कुश लीला में बाल्मिकी आश्रम से लक्ष्मण मूर्छा तक की लीला का मंचन

बेरीनाग न्यूज होम लाइव ब्यूरोः-

बेरीनाग श्री नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग द्वारा द्वितीय दिवस के लव कुश लीला का मंचन किया गया।जिसमें बाल्मिकी आश्रम से लक्ष्मण मूर्छा तक की लीला का मंचन किया गया। जिसमे राम की भूमिका में मनीष पंत, लक्ष्मण सुन्दर मनराल, सीता राजेश पंत, बाल्मिकी विपिन पंत, लव सौरव उप्रेती ,कुश लक्ष्य रौतेला,लवणासुर दान सिंह थे।


पंकज पंत के निर्देशन में रामलीला एवम लव कुश लीला का मंचन किया जा रहा है। पात्रों का मेकअप अध्यक्ष बलवंत धानिक और प्रेम लाल शाह द्वारा किया गया।
नन्हे बच्चो द्वारा लव कुश के अभिनय ने दर्शकों को मनमोहित किया। रामलीला मंचन में देवेन्द्र लाल, मदन पंत, महेश पंत,राजेश कार्की , दीपबिष्ट, ललित बाफिला, मनीष पंत, राजेश पंत, मनोज रावत, रत्नाकर पाण्डे, आदि द्वारा सहयोग किया गया।

Share This News