LatestNewsछत्तीसगढ़

पुलिस ने मारा गोदाम में छापा, 12 बोरी अवैध गुटखा जब्त

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

धमतरी:- धमतरी पुलिस स्पेशल स्क्वाड ने सोमवार बड़ी कार्यवाही करते हुए एक गोदाम से 12 बोरी अवैध गुटखा जब्त किया।

थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बस स्टैंड के पीछे स्थित गोदाम में अवैध गुटखा रखा हुआ है। तत्काल स्पेशल स्क्वाड की टीम ने छापामार कार्रवाई की जहां दिलीप के गोदाम से 12 बोरी गुटका जब्त किया गया । इस मामले में धारा 102 के तहत कार्यवाही करते हुए आगे की कार्यवाही के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को मामला सौंप दिया गया। ज्ञात हो कि धमतरी में विभिन्न स्थानों से अवैध गुटखा का कारोबार लगातार जारी है क्योंकि यह मामला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का होता है इसलिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर उन्हें सौंप देती है ।पिछले ही दिनों बड़ी मात्रा में गुटखा जब्त किया गया था।

Share This News