युवक ने लगाई फाँसी, पुलिस जाँच में जुटी
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
कोंटा:- रतनपुर के थानापारा मुहल्ले में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। इस मामले में रतनपुर पुलिस मृत कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि थानापारा मुहल्ले में बुढ़ार मध्यप्रदेश निवासी कमलेश जयसवाल 43 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद को लेकर आत्महत्या की आशंका बताई जा रही है। मिला जानकारी के अनुसार कमलेश की पत्नी कुछ विवाद को लेकर अपने मायके में ही रहती थी। इस मामले में रतनपुर पुलिस मृत कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

