बस्तर में कांग्रेस को डबल टेंशन, जानिए किसने दिया जोर का झटका धीरे से
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
जगदलपुर:- क्या बस्तर में कांग्रेस के इस बड़े वोट बैंक पर लगा दी है बीजेपी ने सेंध..बस्तर में आज हर कोई यही सवाल पूछ रहा है। क्योंकि जिस वादे के साथ कांग्रेस ने इस समाज को ठगने की कोशिश चुनाव आते ही वो वादा हवा हो गया। ये भी जान लिजिए क्यों ।क्योंकि बस्तर में कांग्रेस के टिकटों की घोषणा के बाद कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बस्तर में कांग्रेस के बड़े वोट बैंक महारा समाज ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है। बस्तर में महारा समाज के संभागीय अध्यक्ष बिछेम पोंडी ने सीएम रमन सिंह से मुलाकात कर उनसे समाज को एसटी वर्ग में शामिल करने की मांग की है साथ ही इस चुनाव में महारा समाज के तरफ से बीजेपी को समर्थन देने की बात भी कही है, उनके साथ विनय सोना और राजू बघेल भी मौजूद थे। दरअसल महारा समाज की मांग थी कि वह जगदलपुर सीट से एक बार फिर सामु कश्यप को टिकट दे, लेकिन कांग्रेस ने महारा समाज की इस मांग को दरकिनार करते हुए रेखचन्द जैन को जगदलपुर से टिकट दे दी है। शायद यही वजह है कि महारा समाज ने कांग्रेस की जगह बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है।
महारा समाज ने पिछले चुनाव में सामु कश्यप को टिकट मिलने के बाद सभी 12 सीटों पर खुलकर कांग्रेस को समर्थन दिया था, बस्तर की 12 सीटों पर डेढ़ लाख से अधिक है।

