LatestNewsउत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी नगरपालिका चुनाव में भाजपा सीएम के भरोसे,

न्यूज होम लाइव अरविन्द थपलियालः-

उत्तरकाशी नगरपालिका चुनाव में भाजपा अपने को सबसे बड़ा दल कहने वाला कहीं तीसरे पायदान पर नजर आ रहा है तो वहीं नगरपालिका चुनाव में मोदी लहर कहीं गायब है,
उत्तरकाशी नगरपालिका चुनाव में यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रीय दल बेकफुट पर दिखे यह तो नगरपालिका उत्तरकाशी का पिछला रिकार्ड भी है कि पार्टी अभीतक पालिका चुनाव में अपना अध्यक्ष एक बार ही बना पाई है तो मोदी लहर में यह भाजपा के लिये सबसे बड़ी चुनौति होगी कि वह कैसे कहा जाये कि प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार है,
भाजपा के लिये जनपद में अपनी साक बचाना प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है तो सरकार के नाकाम रवैये से जनता कहीं खफा दीख रही है तो भाजपा के लिये नगरपालिका में अपना दबदवा बनाना जितना मुस्किल है उतनी ही बड़ी चुनौति है तो कैसे करें जनपद में नगरपालिका में अपनी फतह कायम यह सवाल है?
जनपद उत्तरकाशी में नगरपालिका बड़कोट पुरोला चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में भाजपा की स्थिति सही नहीं जिसमें पार्टी के सत्ताधारी विधायकों की प्रतिष्ठा दाव का विषय बना हुआ है और उत्तराखडं में भाजपा की सरकार होते भी यदि निकाय चुनाव में स्थिति यह है तो विषय चुनौतिपुर्ण है,
उत्तरकाशी नगरपालिका यदि बात की जाये तो नगरपालिका में २१हजार के आसपास मतदाता है जिसमें मतदान १६हजार के आसपास पड़ना की संभावना है तो ऐसे में चुनौतिपुर्ण मामला माना जायेगा पार्टी के लिये मतदाताओं को आकर्षित करना नगरपालिका चुनाव में,
नगरपालिका चुनाव प्रचार में अब स्टार प्रचारक के रूप में उत्तराखडं के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिहं रावत आ रहे हैं तो इसमें यदि चुनाव में परिणाम सही नहीं आते हैं तो भाजपा और पार्टी को एक बड़ी चुनौति होगी तो दुसरी तरफ प्रतिद्वयन्दी कांग्रेस भाजपा के डबल इंजन सरकार को विकास के नाम पर बैकफुट पर बता रही है तो ऐसे में बड़ी चुनौति है निकाय चुनाव में प्रतिष्ठा को बचाना भाजपा के लिये,
अब कांग्रेस के तरफ से सीधा बयान आ रहा है कि देश प्रदेश में मोदी लहर सिर्फ धोखा है जिसे अब लोग समझ चुक़े हैं हांलाकि जनपद उत्तरकाशी में कांग्रेस मजबुती के साथ खड़ी है और जनपद की उत्तरकाशी सहित बड़कोट पुरोला की सीटों पर अपनी मजबुती से पकड़ बना रखी है ऐसे में अब भाजपा के शीर्ष नेताओ के लिये यह बड़ी चुनौति मानी जा रही है कि आखिर भाजपा की मोदी लहर है कहां बड़ा सवाल है?

नगरपालिका चुनाव उत्तरकाशी सहीत उत्तराखडं निकाय चुनाव प्रचार के कुछ ही दिन बचे हैं जिसमें राजनैतिक दलों ने अभितक अपनी जमीन सही नहीं बना पाई और मतदाताओं की विश्वास पात्र नहीं बन सकी तो अब यह देखनी की बात होगी कि आखिरतक चुनाव को कौन सा रूप देखते हैं बड़ा सवाल है,

Share This News