LatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

गंगाजल की सौगंध हमारी सरकार बनते ही दस दिन में होगी कर्जा माफ — सिंह

 

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट

रायपुर- चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस भवन में प्रेस कॉफ्रेंस लेते हुए कहा कि कर्नाटक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा. आरपीएन सिंह ने हाथ में गंगा जल लेकर गंगा मैया की सौगंध खाकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का 10 दिनों के अंदर कर्जा माफ करेंगे । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी सभी सभाओं का कहते नजर आते है कि किसानों का कर्जा 10 दिनों के अंदर माफ होगा. कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में भी इस बात का वादा जनता से किया है ।

पिछले दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसे लेकर कांग्रेस पर चुटकी ली थी । केंद्रीय मंत्रियों की टिप्पणी के बीच आज जब आरपीएन सिंह रायपुर पहुंचे, तो प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने हाथों में गंगा जल लेकर ही कसम खा ली कि सरकार बनने के दस दिनों के भीतर सरकार किसानों का कर्जा माफ करेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान आर पी एन सिंह के अलावा कांग्रेसी मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी, आनंद शुक्ला सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे ।

Share This News