अवैध फ्रेम से भरी पिकअप पकड़ी।
न्यूज होम लाइव के लिए जाहिद हबीबी।
कालाढूंगी रेंज अंतर्गत आने वाली नयागांव वन चौकी पर वन कर्मियों ने पिकअप को पकड़ लिया जिसमें सेमल की लकड़ी की फ्रेम लदी हुई थीं। फ्रेम संबंधि वैध कागजात न दिखाने पर वन कर्मी पिकअप को रेंज कार्यालय ले आये। चौकी पर तैनात वन कर्मी नीरज दुमका व पीआरडी जवान हिमांशु जोशी ने बाजपुर की तरफ से आयी पिकअप संख्या यूपी 22 एटी 3383 को रोका तो उसमें किराना सामान के नीची सेमल लकड़ी की फ्रेमे लदी पायी गयीं। चालक से फ्रेमे संबंधि कागजात दिखाने को कहा तो कोई कागजात नही दिखा पाया। पीआरडी जवान जोशी ने बताया कि यह फ्रेमे टांडा से हल्द्वानी को ले जाई जा रही थीं। वैध कागजात न दिखाये जाने पर पिकअप को रेंज कार्यालय खड़ा कर लिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि अवैध तरीके से फ्रेमे पिकअप में लादकर लाई जा रही थी जिसपर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फोटो। पकड़ी गयी फ्रेम से लदी पिकअप।

