अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी, हजारों के शराब समेत सीसी कैमरा का सिस्टम हुआ चोरी
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
नवागढ़: अंग्रेजी शराब दुकान के बाजू में तीन लोग सोये थे। रात में दरवाजा का ताला चाबी से खोलकर आलमारी तोड़कर सीसी कैमरा का पूरा सिस्टम एवं 50 हजार मूल्य की शराब लेकर चोर चले गए। घटना की जानकारी सुबह होने के बाद भी एफ आईआर कराने में वक्त लगाया गया, जिससे मामला अब चोरी कम संदेह के दायरे में ज्यादा है।
रुपए चोरी नहीं होने पर उठे सवाल
सुबह अधिकारियों को यह सूचना दी गई कि अंग्रेजी शराब दुकान में ताला खोलकर आलमीरा तोड़कर उसमे रखे एक लाख 54 हजार रुपए, अंग्रेजी शराब व सीसीटीवी कैमरे के सामान अज्ञात चोर ले गए। बाद में अधिकारी जब मौके पर देखने आए तो खबर मिली कि रुपए मिल गए हैं। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि चोर रुपए क्यों छोड़ गया। जानकारों की मानें तो कर्मचारी मनमानी करने के लिए कैमरे को बाधा मानते हैं। यह उसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है।
आबकारी अधिकारी ने जताई शंका
जिला आबकारी अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि नवागढ़ अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी सन्देहास्पद है। 50 हजार मूल्य की शराब व कैमरे के सिस्टम चोरी ताला खोलकर की गई। आलमीरा तोड़ा गया, उसमे रखे रुपए पहले गायब बताए गए, बाद में वहीं मिलना बताया गया। तीन लोग जो रात ड्यूटी में थे, उनका कहना कि दो बजे रात तक जग रहे थे। सब कुछ सन्देहास्पद है। मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले में नवागढ़ टीआई सीआर ठाकुर ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ लेंगे।
राह चलते लोगों को परेशान करती है नांदघाट पुलिस
जिला पंचायत सदस्य बिसौहा राम साहू ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर नांदघाट पुलिस की शिकायत की है। साहू ने लिखा है कि राह चलते लोगों को एक पाव शराब में पकड़कर प्रकरण बनाने वाली पुलिस उन ढाबों पर मेहरबान हैं जहां देर रात तक शराब परोसे जाते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर बेमेतरा एसडीओपी एसएस शर्मा ने कहा कि शिकायत ।

