सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने बाबत पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा अभियान प्रारंभ
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कांकेर. सडक़ दुर्घटना और उससे होने वाले जनधन की हानि को रोकने के लिए जिले में पुलिस बल द्वारा लगातार यातायात सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में भी जानकारी दी जा रही है। बावजूद जिले में गत वर्षों की अपेक्षा सडक़ दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस विभाग अब वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है।
यातायाता का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन माह में तेज रफ्तार वाहन चलाते 4 लोगों को पकड़ा गया है। तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 5-5 सौ रुपए का फाइन भी वसूल किया गया। माल वाहक वाहनों में यात्री परिवहन करते ११ के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए ८ हजार रुपए का फाइन वसूला गया। नशे और मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाते हुए १५ को पकड़ा गया जिनसे २३ हजार एक सौ रुपए फाइन वसूल किया गया। पुलिस ने मोबाइल पर बात करते वाहन चलाते दो लोगों को दबोचा था।
१५-१५ सौ रुपए दोनों से फाइन जमा कराया है। बिना हेलमेट बाइक चलाते तीन माह में ५९१ लोगों को दबोचा गया और इनसे दो लाख ९५ हजार ५ सौ रुपए वसूल किया गया। बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाते ३२८ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ६५ हजार ६ सौ रुपए फाइन वसूला गया। जल्दवाजी और लापरवाही के साथ सडक़ पर वाहन दौड़ाते हुए ६ लोगों को पकड़ा गया जिनसे एक-एक हजार की दर से फाइन लिया गया। उंचा और लम्बा लोड मामले में १७ लोगों को यातायात पुलिस ने अपने रडार पर लिया और ३४ सौ रुपए वसूल किया गया। बिना लाइसेंस वाहन चलाते पुलिस के गिरफ्त में ५९ लोग आए जिनसे २९ हजार ५ सौ रुपए का फाइन वसूल किया। पुलिस ने चार नाबालिगों को वाहन चलते हुए पकड़ा तो उनसे भी दो हजार फाइन लिया गया।
राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग करने पर पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ कार्रव

