LatestNewsछत्तीसगढ़

कटघोरा-पाली-बिलासपुर मार्ग का मरम्मत कार्य प्रारंभ

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कटघोरा-पाली-बिलासपुर नेशनल हाइवे की जर्जर स्थिति पर आधारित समाचार को कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने संज्ञान लेकर नेशनल हाइवे के अधिकारियों को मरम्मत के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के इस निर्देश पश्चात पाली मार्ग जोकि नेशनल हाइवे घोषित है, में आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नेशनल हाइवे के अधिकारियों द्वारा उक्त मार्ग में आवश्यक मरम्मत कराया जा रहा है। जर्जर मार्ग की स्थिति सुधरने से न सिर्फ पाली क्षेत्र के व्यापारियों, यहां से गुजरने वाले आमजनों को भी आवागमन में आसानी होगी।

Share This News