लोकसभा चुनाव हेतु अब तक ज्योत्सना महंत ने चौदह लाख, तो ज्योतिनंद दुबे ने खर्च किए पाँच लाख रूपये
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र कोरबा हेतु कुल 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा निर्वाचन चुनावी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अन्य दूसरे कामों के लिए कांगे्रस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अब तक चौदह लाख 06 हजार 166 रूपये खर्च कर दिये हैं। भाजपा प्रत्याशी श्री ज्योतिनंद दुबे ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अभी तक पाँच लाख 08 हजार 409 रूपये खर्च किये हैं। व्यय आब्जर्वर वामसी कृष्णा रेड्डी आज 17 अपे्रल को सभी 13 प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा की दूसरी जांच की।अम्बेदकराईट पार्टी आफ इंडिया के श्री चंद्रभूषण कंवर ने 60हज़ार 334, भारतीय पंचायत पार्टी के श्री राजकुमार यादव ने 96 हज़ार 824 रुपए और राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के श्री सुमन लाल खांडे ने 31 हज़ार 280 रुपए निर्वाचन व्यय आज प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए 70 लाख रूपये व्यय सीमा निर्धारित की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर व्यय पे्रक्षक द्वारा मतदान के पूर्व तीन बार प्रत्याशियों के व्यय लेखा की जांच की जायेगी। प्रत्याशियों को खर्चे का अंतिम ब्यौरा मतगणना के तीस दिन के भीतर देना होगा।
आज निर्वाचनलेखा टीम द्वारा प्रत्याशियों की व्यय पंजीयों की जांच की गई।, अब तक बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री परमीत सिंह ने तीन लाख 25 हज़ार 925रूपये,गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी श्री तुलेश्वर मरकाम ने 12 हजार 665, भारत भूमि पार्टी के श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने 29 हजार रूपये, भारतीय टायबल पार्टी के श्री लिलंबर सिंह ने 28 हजार 300 रूपये खर्च करने का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। निर्दलीय प्रत्याशी श्री दीपक कुमार साहू ने 30 हजार 600 रूपये, प्रमोद कुमार शर्मा ने 48 हजार 160, रामदयाल टोप्पो ने 15 हजार 436 और लखन लाल देवांगन ने अभी तक 25 हजार 175 रूपये का चुनावी खर्च का लेखा-जोखा व्यय पे्रक्षक के समक्ष आज प्रस्तुत किया है।

