LatestNewsछत्तीसगढ़

बराती से भरी कार हुई दुर्घटना ग्रसित ,तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग हुए गंभीर रूप से घायल

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा।बालको थाना अंतर्गत नकटीखार के पास एक तेज रफ्तार का अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ से टकराते बिजली खँम्भे में जा घुसी।इस हादसे में कार पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने इसकी सूचना संजीवनी वाहन को दी।जिसकी मदद से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

बालको से जांजगीर चांपा जैजैपुर बराती जा रही कार क्रमांक cg12ar 4289 नकटीखार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।कार पर सवार रवि दास, पप्पू सिदार,राजेश यादव,अशोक यादव,उसत राम और अगेस्वर कुमार को गंभीर चोटे आई। राहगीरों ने इसकी सूचना संजीवनी और पुलिस को दी। वाहन फंसे से दो लोगों को काफी मश्कत के बाद बहार निकला गया। संजीवनी की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घायल रविदास की मानें तो सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से पहले जा टकराई उसके बाद खंभे में जा घुसी इस हादसे में कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक शराब के नशे में था। इस घटना में अगेस्वर और राजेश यादव की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है। फिलहाल क्षतिग्रस्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी हुई है पुलिस मौके पर पहुच मौका मुआयना कर जाँच कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share This News