LatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

सोशल मीडिया पर एनआरआई महिला के हंगामे की पूरी वीडियो वायरल हुआ

न्यूज होम लाइव संवाददाता संदीप पाडे

रुद्रपुर- अपने पति और परिवारिक मित्रों के साथ जा रही एक एनआरआई युवती ने एक युवक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पहले तो आरोपी युवक की जमकर क्लास ली और बाद में अपने पति के पारिवारिक मित्रों के साथ आपा खोते हुए आरोपी युवक पर हमला कर दिया,इस दौरान एनआरआई युवती ने आरोपी युवक के गाल पर चांटा भी रसीद कर दिया,जिस दौरान रुद्रपुर के गाबा चौक पर यह पूरा हंगामा हो रहा था उस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई और शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया,फिलहाल सोशल मीडिया में एनआरआई महिला के हंगामे की यह पूरी वीडियो काफी वायरल हो रही है

Share This News