कोरबा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति जागरूकता दिवस, रैली को रहा कोरबा पुलिस का सहयोग
कोरबा:- न्यूज होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट:-
कोरबा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति जागरूकता दिवस, रैली को रहा कोरबा पुलिस पुरजोर समर्थन व सहयोग.
नशे की चपेट में देश के साथ-साथ राज्य के युवा वर्ग भी नशे के गिरफ्त में आते जा है ,देश को सुदृढ़ बनाना युवाओं के हाथ में होता है किंतु आज की युवा पीढ़ी नसे को अत्यधिक
मात्रा में अपना बैठे हैं जिससे नशा करने वालों के साथ साथ पूरा परिवार व देश को भी खामियाजा उठानी पढ़ रही हैl
यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आज कोरबा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर जन जागरूकता रैली निकाली गई तथा नशे से होने वाली बीमारियों एवं तकलीफों को जनता में साझा किया गया l
इसी कड़ी में कोरबा जिले के तमाम स्कूली छात्र एवं छात्राओं समेत पुलिस ने भी छात्रों के साथ भ्रमण कर लोगों में फैल रही नशे की आदत से दूर होने की अपील की एवं कविताएं कहीं दोहे एवं बैनर में लिखे शब्दों द्वारा सभी स्कूली छात्र-छात्राओं एवं पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को नशे के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली गई l
जिले के तमाम स्कूलों के साथ साथ बाल्को ने भी इसी कड़ी में पहल करते हुए बाल्को सेक्टर 3 इस्थित मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से तमाम स्कूली छात्र छात्राओं को इकट्ठा कर रैली निकाली गई यह रैली ने पूरे बालको में भ्रमण किया l
इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ,कोरबा सीएसपी शेर बहादुर ,दर्री सीएसपी पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी हेड क्वार्टर रामगोपाल करियारे, कोरबा थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, यातायात सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, सहित मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे ,जिसमें मुख्य रूप से शाला के प्राचार्य भोजेंद्र सिंह सचिव दुष्यंत शर्मा उपाध्यक्ष विकास डालमिया व चंदेल जी तथा बाल्को पुलिस की पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा.

