वन महोतसव का आयोजन कर “शांति वन” नाम दिया गया कार्यक्रम स्थल को …
बागेश्वर वन प्रभाग द्वारा पंतक्वैराली मोटर मार्ग में स्थित बिलखेत क० 6 में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण से पूर्व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल महामहिम सुदर्शन अग्रवाल जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। तदुपरान्त माननीय बागेश्वर चन्दन राम दास, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर ऋचा रावत, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा तथा डी० एफ० ओ० बागेश्वर बलवन्त सिंह शाही द्वारा राज्यपाल महोदय की स्मृति में पौधारोपण किया गया। जिला विकास अधिकारी के० एन० तिवारी द्वारा दिवंगत राज्यपाल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को सर्वसम्मति से “शांति वन” नाम दिया गया। वन महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 50 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर खीम सिंह भण्डारी, वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह नयाल, लीसा वेलफेयर प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण, अमित कनारी, भूपाल राम, तारा सिंह, नीता जोशी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

