पाली विकास खंड ने मनाया शाला प्रवेश उत्सव
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
पाली – विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर के खेल प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक पाली तानाखार मोहित राम, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली गण राज सिंह माननीय नवीन सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाली ,विधायक प्रतिनिधि पाली तानाखार दीपक सोनकर, सरपंच ग्राम पंचायत माखनपुर श्री मती गौरी देवी टेकाम एवं जनपद सदस्यों की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम मां सरस्वती के पूजन पश्चात अतिथियों का स्वागत बैच और माला से किया गया। तत्पश्चात कक्षा पहेली कक्षा छठवीं कक्षा 9वी में नवीन बच्चों का तिलक लगा मुंह मीठा, माला पहनाकर, पुस्तक एवं गणवेश प्रदाय कर बच्चों का विधिवत शाला प्रवेश कराया गया एवं वृक्षारोपण किया गया।शाला प्रवेश के कार्यक्रम में माननीय विधायक महोदय ने पाली विकासखंड के शिक्षा के क्षेत्र में विकास की सराहना की उन्होंने बताया कि पाली विकासखंड पूरे जिले में अव्वल नंबर पर काम कर रहा है मगर हमें और बेहतर करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि मेरी जब भी आवश्यकता पड़ेगी उपस्थित रहूँगा। जब बच्चों से मिलता हूंँ और शैक्षिक गतिविधि बात करता हूंँ तो अच्छा लगता है। गणराज सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली ने कहा कि पाली विकासखंड में बहुत सारे शिक्षक दूरदराज में सेवा दे रहे हैं जहां पर कम शिक्षक है वहां पर बेहतर अध्ययन अध्यापन किया जा रहा है कुछ कमियां है उसमें सुधार की आवश्यकता है । उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाली नवीन सिंह ने शिक्षा को सर्वश्रेष्ठ हथियार बताया अगर शिक्षा है तो हम सभी क्षेत्रों में विकास कर सकते हैं अपने गांव अपने परिवार अपने विकासखंड और राष्ट्र का नाम उन्नत कर सकते हैं। विकास खन्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के लिए सभी शिक्षक को समर्पित भाव से काम करने पर जोर दिया इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिए जिनमें हमें सुधार की आवश्यकता है। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को ज्ञान का आदान प्रदान कर सभी स्कूल में अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित किए,विकास खंड स्त्रोत समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कोचिंग एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जा रहे हैं विद्यालय का विकास हेतु किए जा रहे प्रयास से निश्चित रूप से हम सभी को सफलता मिलेगी ।ग्राम सरपंच श्रीमती गौरी देवी ने शिक्षिको को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने हेतु प्रोत्साहित किए। इसी क्रम में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर एफ.आर निराला जी ने प्राथमिक शाला से लेकर उच्च. माध्यमिक विद्यालय में जो नवीन परिवर्तन हुए हैं उन परिवर्तनों से शिक्षक बच्चों को अवगत कराएं एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य हो जिसमें हम सभी तत्पर रहें ।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली द्वारा किया गया जिसमें हम सभी और बेहतर काम करेंगे इस प्रकार सभी को आश्वासन दिए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विकास खंड के शिक्षक/शिक्षिकाएँ,ग्रामीण जन ,जन प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, पत्रकार बंधु उपस्थित थे जिन्होंने समय-समय पर पाली विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सहयोग करते रहते हैं।

