लायंस क्लब व बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया वृक्षारोपण
Mukesh bharti ki report
छत्तीसगढ़: बिलासपुर:-
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब बिलासपुर सेंट्रल तथा बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल द्वारा बिलासपुर में सिरगिट्टी तार बहार भार्गव वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया .
इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर सेंट्रल के अध्यक्ष सी .जे .होरा ,सचिव प्रमोद वर्मा ,कोषाध्यक्ष प्रवीण सलूजा कथा बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल के रीजनल डायरेक्टर किरण सिंह चावला ,लॉन्च डायरेक्टर एंबेस्डर रोहन शाह ,उचित सूद तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्ट्रैंथ लिफ्टिंग के उपाध्यक्ष श्री उत्तम कुमार साहू तथा सभी पदाधिकारी द्वारा 101 वृक्षों का रोपण किया गया….
प्रकृति में हो रहे निरंतर दूषित पर्यावरण पर अंकुश लगाने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है.

